इस फिल्म में साहिर लुधियानवी की प्रेमिका बनेंगी प्रियंका चोपड़ा!
बॉलीवुड में बायोपिक बनाने का ट्रेंड चल पड़ा है और इस दौड़ में प्रियंका चोपड़ा सबसे आगे हैं। आज वे हर निर्माता की बतौर फीमेल
मुंबई। बॉलीवुड में बायोपिक बनाने का ट्रेंड चल पड़ा है और इस दौड़ में प्रियंका चोपड़ा सबसे आगे हैं। आज वे हर निर्माता की बतौर फीमेल आर्टिस्ट पहली पसंद बन गईं हैं। मेरी कॉम के बाद अब प्रियंका साहिर लुधियानवी की बायोपिक में काम करने जा रही हैं।
एक अंग्रेजी टैबलॉयड के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा साहिर लुधियानवी की बायोपिक ''गुस्ताखियां' में उनकी प्रेमिका लेखिका अमृता प्रीतम का किरदार निभाने जा रही हैं। खबर है कि उन्होंने इस रोल के लिए अपनी हामी भर दी है।
इस फिल्म को लेकर काफी समय से ही चर्चा चल रही थी। पिछले साल ही फिल्म की घोषणा होने वाली थी, लेकिन फिल्म में शाहिर लुधियानवी के किरदार को लेकर कश्मकश जारी थी। अब खबर है कि इरफान खान साहिर का किरदार निभा रहे हैं। बॉम्बे टॉकिज के निर्माता अशी दुआ ये फिल्म बना रहे हैं। अशी को लगता है कि प्रियंका इस रोल के लिए परफेक्ट हैं।
गौरतलब है कि अमृता साहिर का पहला प्यार थीं और दोनों की यही कहानी इस फिल्म में दिखाई जाएगी।