प्रियंका की ख्वाहिश है इतनी बड़ी, जिसके लिए कुछ भी करने को तैयार
प्रियंका ने कहा 'मुझे इस बात का गर्व है कि मैं सारे काम कर पा रही हूं। काम करते रहना भी उत्साहित करता है।'
नई दिल्ली। बॉलीवुड की टॉप मोस्ट हीरोइनों में शुमार प्रियंका चोपड़ा ने अपने पहले अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' से ही दुनिया भर में खलबली मचा दी है। एक तरफ जहां इस शो में वो कई खतरनाक स्टंट्स करती नजर आई हैं, वहीं बोल्डनेस की सारी हदें पार करती भी दिखी हैं। इससे पहले वो एक्टिंग के साथ अपनी दमदार आवाज से भी दुनिया भर के दर्शकों को रूबरू करा चुकी हैं।
ट्विंकल को होटल लेकर गए अक्षय ने अचानक लिया ये फैसला
दरअसल, प्रियंका की ख्वाहिश ही है पूरी दुनिया पर छा जाने की। खुद प्रियंका ने यह बात शेयर की है। उनका कहना है कि वो टीवी और म्यूजिक के जरिए दुनियाभर में छा जाना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे पूरे विश्व में अपनी पहचान बनानी है तो इसके लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी ही होगी। अगर मैंने कुछ करने का निर्णय लिया है तो उसको बखूबी पूरा करना भी मेरी ही जिम्मेदारी है।'
पहचानिए इस हीरोइन को, जो सलमान के 'लगन लगी' गाने में थी बैकग्राउंड डांसर
हालांकि बॉलीवुड और हॉलीवुड में एक साथ काम करने की वजह से प्रियंका की सेहत पर इसका असर जरूर पड़ा है। मगर वो अपने करियर और काम से काफी खुश हैं। अापको बता दें कि प्रियंका इन दिनों अपनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को लेकर भी काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।