Move to Jagran APP

मैं जल्द ही काम पर लौटूंगी...जानिये अपनी चोट पर और क्या कहा प्रियंका चोपड़ा ने!

क्वांटिको को बनाने वाले एबीसी स्टूडियो ने एक बयान जारी कर कहा भी कि ' माइनर इंसिडेंट ' के बाद प्रियंका इन दिनों घर पर...

By Hirendra JEdited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 09:30 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 09:45 AM (IST)
मैं जल्द ही काम पर लौटूंगी...जानिये अपनी चोट पर और क्या कहा प्रियंका चोपड़ा ने!
मैं जल्द ही काम पर लौटूंगी...जानिये अपनी चोट पर और क्या कहा प्रियंका चोपड़ा ने!

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर के जरिए अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया और अपने तबीयत की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाओं के लिए वह तहे दिल से शुक्रगुजार है और वो जल्द ही काम पर लौट जायेंगी।

loksabha election banner

हमने आपको ख़बर दी थी कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने इंटरनेशनल प्रोजक्ट 'क्वांटिको' की शूटिंग में व्यस्त थीं और शूटिंग के दौरान ही सेट पर एक हादसा हुआ जिसमें प्रियंका को चोट लग गई। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी। क्वांटिको को बनाने वाले एबीसी स्टूडियो ने एक बयान जारी कर कहा भी कि ' माइनर इंसिडेंट ' के बाद प्रियंका इन दिनों घर पर आराम कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: इस देश की ऑफिसियल स्वीटहार्ट- 'आलिया भट्ट' !

अब तक इस एक्सीडेंट पर प्रियंका ने कुछ नहीं कहा था, जिसका उनके फैंस को इंतजार था। लेकिन, अब प्रियंका के ट्वीट के बाद उनके फैन्स ने राहत की सांस ली और अब ट्विटर के जरिए उनके फैंस उन्हें जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.