फैशन डायरीज़: इन रिंग्स ने प्रियंका चोपड़ा के लुक को दिया खुबसूरत टच, देखिये तस्वीरें
स्ट्रेट हेयर्स, लाइट मेकअप और अपनी खुबसूरत स्माइल के साथ प्रियंका यहां मौजूद मीडिया को तस्वीरों के लिए पोज़ देती नज़र आई।
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड से ब्रेक लेकर इंडिया आई हुई है और यहां वो प्रियंका वो सबकुछ कर रहीं है जो उन्होंने बीते साल मिस किया। भले ही कुछ समय के लिए प्रियंका इंडिया में नहीं थी मगर फैशन इंडस्ट्री में वो हमेशा छाई रही। हाल ही में प्रियंका ने अपने प्रोडक्शन की मराठी फ़िल्म वेंटीलेटर की सक्सेस पार्टी को अटेंड किया। यहां प्रियंका का फैशन सेन्स आपको काफ़ी इम्प्रेस करेगा।
हमेशा की तरह पार्टीज़ में चमचमाते कपड़ों को प्रियंका ने कहा NO और अपनाया यह गिजी हैडिड एक्स टॉमी हिल्फ़िगर का यह समर लुक। ब्लू कैमिसोल टॉप को प्रियंका ने मैच किया प्रिंटेड, लाइट कलर्ड मैक्सी स्कर्ट के साथ। लेकिन, इस लुक को खुबसूरत टच दिया उनकी उंगलियों की रिंग्स ने! टिप-टो रिंग्स इन दिनों फैशन ट्रेंड बनी हुई है और प्रियंका ने इसे बहुत ही खूबसूरती से कैरी किया है।
ये भी पढ़ें- Pics: मीडिया के साथ तस्वीरें, दोस्तों के साथ पार्टी... घर लौटीं प्रियंका देखिये क्या-क्या कर रही हैं
स्ट्रेट हेयर्स, लाइट मेकअप और अपनी खुबसूरत स्माइल के साथ प्रियंका यहां मौजूद मीडिया को तस्वीरों के लिए पोज़ देती नज़र आई। फिल्मों की बात की जाए तो प्रियंका की हॉलीवुड फ़िल्म बेवाच 25 मई 2017 को रिलीज़ होने वाली है।