स्टाइलिश प्रियंका चोपड़ा ने नहीं लिया कभी फैशन को गंभीरता से!
बॉलीवुड में अपने स्टाइल के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को जाना जाता है, लेकिन उनका मानना इससे जरा हटके हैं। वह कहती हैं, 'मैंने कभी फैशन को गंभीरता से नहीं लिया है। मेरा फैशन बस मेरे दिमाग की सोच भर है।'
मुंबई। बॉलीवुड में अपने स्टाइल के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को जाना जाता है, लेकिन उनका मानना इससे जरा हटके हैं। वह कहती हैं, 'मैंने कभी फैशन को गंभीरता से नहीं लिया है। मेरा फैशन बस मेरे दिमाग की सोच भर है।'
प्रियंका का कहना है, 'किसी भी इवेंट में शामिल होने से पहले मेरे दिमाग में केवल इतनी सी बात होती है कि मैं वहां पर यूनिक दिखाई दूं। मैंने कभी नहीं सोचा है कि मैं स्टाइलिश हूं।'
इसे भी पढ़ें: कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड, फाल्के लेने नहीं आ सके शशि कपूर
वह कहती हैं, 'मेरे लिए हमेशा से स्टाइल का मतलब इतना है कि आप जो कुछ भी पहने वो आपको यूनिक तरीके से एक्सप्रेस करे। आपकी मौजूदगी कुछ अलग हो। हर लड़की स्टाइलिश दिखना तो चाहती ही हैं।'
प्रियंका इन दिनों अपनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' को प्रमोट करने में व्यस्त हैं। फिल्म के टाइटल ट्रेक में उन्होंने फरहान अख्तर के साथ अपनी आवाज भी दी हैं। प्रियंका ने बताया, 'हम जल्द ही फिल्म का म्यूजिक लॉन्च करने जा रहे हैं। फिल्म का एक गाना 'गल्ला गोदियां' शानदार हैं। फिल्म बहुत ही ताजा है और यह लोगों को निश्चित रूप से पसंद आएगी।'
इसे भी पढ़ें: शशि कपूर को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
प्रियंका जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह भी काम कर रहे हैं।