Move to Jagran APP

Young and Free: प्रियंका चोपड़ा ने जारी किया अपना चौथा गाना, कुछ ख़ास है

प्रियंका चोपड़ा "युवा और स्वतंत्र रहना एक सोच का प्रतीक है, जो आज के क्रेज़ी वर्ल्ड में जीने के लिए जरुरी है।"

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Sat, 12 Aug 2017 07:13 PM (IST)Updated: Sun, 13 Aug 2017 09:12 AM (IST)
Young and Free: प्रियंका चोपड़ा ने जारी किया अपना चौथा गाना, कुछ ख़ास है
Young and Free: प्रियंका चोपड़ा ने जारी किया अपना चौथा गाना, कुछ ख़ास है

मुंबई। इन दिनों पूरी दुनिया में अपने नाम के झंडे फहरा रहीं प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने सिंगिंग टैलेंट के कारण सुर्ख़ियों में हैं। इस बार उन्होंने अपना चौथा सिंगल जारी किया है, जो युवाओं को खुल कर जीने की आज़ादी का संदेश है।

loksabha election banner

प्रियंका के इस सिंगल का नाम ' यंग एंड फ्री ' है। प्रियंका ने इस गाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के डीजे विल स्पार्क्स के साथ गठजोड़ किया। साल 2012 में ' इन माय सिटी ' से अपने सिंगल्स की शुरुआत करने वाली प्रियंका चोपड़ा ये चौथा एकल गाना है, जिसे उन्होंने ' नीड ऑफ़ फ्रीडम ' से प्रेरित बताया है। उन्होंने बताया है कि ये गाना उन्होंने अपने जीवन के बहुमूल्य पड़ाव पर लिखा। किसी के लिए आज़ादी का मतलब अलग अलग हो सकता है। युवा और स्वतंत्र रहना एक सोच का प्रतीक है, जो आज के क्रेज़ी वर्ल्ड में जीने के लिए जरुरी है। यह गाना उनके संगीत के प्रति लगाव को दर्शाता है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर इस गाने के ऑडियो वर्ज़न को पोस्ट किया है।

यह भी पढ़ें:IFFM अवार्ड्स: बाहुबली,दंगल, सुशांत और कोंकणा बने बेस्ट, ऐश ने फहराया तिरंगा

इन दिनों अमेरिका में इज़ंट इट रोमांटिक नाम की हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर रहीं प्रियंका, In My City के अलावा अब तक पिटबुल के साथ Exotic और I Can’t Make You Love Me नाम के दो और सिंगल्स जारी कर चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.