Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा की ज़िन्दगी में आज ही के दिन आया था ' वो ' !

हाल के वर्षों में प्रियंका ने बॉलीवुड के बाद विदेशों में जो मुकाम बनाया है , ऐसा बहुत ही कम लोग कर पाते हैं। और इस काम में उनका टैलेंट सबसे अहम् हिस्सा रहा।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Wed, 30 Nov 2016 03:51 PM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2016 05:46 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा की ज़िन्दगी में आज ही के दिन आया था ' वो ' !

मुंबई। ठीक 16 साल पहले 30 नवम्बर की एक शाम खूबसूरत प्रियंका चोपड़ा की ज़िन्दगी जैसे अचानक बदल गई थी। सिर पर आ गया था मिस वर्ल्ड का चमचमाता ताज और साथ में ढेर सारी खुशियां। पिग्गी चॉप्स आज उन्हीं यादों में खो गई है।

loksabha election banner

छोटे छोटे शहरों से खूबसूरती और टैलेंट का झोला उठाये प्रियंका चोपड़ा आज शोहरत के आसमान पर है। अमरीकी टीवी शो ' क्वांटिको ' के जरिये दुनिया में पहचान बना चुकी हैं। ' बेवॉच ' के साथ हॉलीवुड में झंडे गाड़ने को तैयार हैं। कई सारे विदेशी अवॉर्ड्स भी कमा चुकी है लेकिन आज इस देसी गर्ल के लिए ख़ास दिन था और इसी कारण प्रियंका उन यादों में भी खो गई जिसनें उसे ' ब्यूटी विथ ब्रेन ' के कैटेगरी में खड़ा कर दिया।

मीडिया का नाम सुनते ही सुपरस्टार रजनीकांत की हो जाती है ऐसी हालत

साल 2000 में लन्दन के मिलेनियम डोम में हुई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में प्रियंका की ताजपोशी हुई थी। तब वो सिर्फ 18 साल की थीं। तब से लेकर अब तक प्रियंका की ज़िन्दगी में बहुत कुछ बदल गया। बहुत कुछ नया भी आया। ट्विटर भी उसमें शामिल है। अब उसी पर यादें लिख डाली है इस जमशेदपुर वाली ' मिमी ' ने। उस 'शाम' को थैंक यू कहते हुए लिखा है - तब 18 साल की उम्र में क्या मिल रहा है पता भी नहीं था। लेकिन तब से अब एक क्या सफ़र रहा।

इस नामी अभिनेत्री का दो बार हुआ है रेप , जान देने की भी कोशिश की

हाल के वर्षों में प्रियंका ने बॉलीवुड के बाद विदेशों में जो मुकाम बनाया है , ऐसा बहुत ही कम लोग कर पाते हैं। और इस काम में उनका टैलेंट सबसे अहम् हिस्सा रहा। फिर चाहे बॉलीवुड में अलग अलग तरह के रोल करना हो या अपने इंग्लिश-हिंगलिश सिंगल्स के जरिये एक और हुनर साबित करना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.