'क्वांटिको' से वाहवाही बटोर रहीं प्रियंका चोपड़ा को आई पिता की याद
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अमेरिकन डेब्यू शो 'क्वांटिको' को लेकर सुर्खियों में हैं। हर जगह उनके काम की तारीफ हो रही है। ऐसे में प्रियंका को अपने स्वर्गीय पिता की बहुत याद आ रही है।
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अमेरिकन डेब्यू शो 'क्वांटिको' को लेकर सुर्खियों में हैं। हर जगह उनके काम की तारीफ हो रही है। ऐसे में प्रियंका को अपने स्वर्गीय पिता की बहुत याद आ रही है।
'क्वांटिको' के इंडियन वर्जन से प्रियंका के हॉट सीन कट
प्रियंका की इच्छा थी कि उनकी ये शोहरत पिता भी देखें, लेकिन अब ऐसा हो नहीं सकता। प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का निधन दो साल पहले कैंसर की वजह से हो गया था। 'मेरी कॉम' स्टार अपने पिता के बेहद करीब थीं। इस बात को वह कई बार कह चुकी हैं। प्रियंका ने अपनी कलाई पर एक टैटू भी बनवा रखा है जिसमें लिखा है, 'Daddy's lil girl।
ये हॉट एक्ट्रेस बनेगी धोनी की एक्स-गर्लफ्रेंड, जो नहीं हैं इस दुनिया में
प्रियंका ने बताया कि इन दिनों उन्हें अपने पापा की बहुत याद आ रही है। उन्होंने कहा, 'मुझे अपने पापा की बहुत याद आ रही है। वह मेरी उपलब्धियों पर हमेशा खुश होते थे। पापा की आंखों में मेरे लिए जो गर्व नजर आता था, वो मुझे आजादी से और ऊंचा उड़ने के लिए प्रेरित करता था। तब मुझे पता था कि अगर मैं गिरती हूं तो पापा संभाल लेंगे।'
सीरियल 'क्वांटिको' का प्रसारण भारत में 3 अक्टूबर से शुरू हुआ है। भारत ही नहीं अमेरिका में भी इस शो को काफी सराहा जा रहा है। प्रियंका इस सीरियल में एक एफबीआई ट्रेनी एलेक्स पैरिश का किरदार निभा रही हैं।
'दिलवाले' और 'बाजीराव' के टकराव पर बोलीं प्रियंका, जानें क्या कहा