Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा नहीं मना पाएंगी दीपावली

प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि वो इस बार दिवाली नहीं मना पाएंगी क्योंकि उन्हें कन्जेक्टीवाइटिस (आंख में एक प्रकार का इंफेक्‍शन) हो गया है।

By SumanEdited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 09:43 AM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 09:54 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा नहीं मना पाएंगी दीपावली

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि वो इस बार दिवाली नहीं मना पाएंगी क्योंकि उन्हें कन्जेक्टीवाइटिस (आंख में एक प्रकार का इंफेक्‍शन) हो गया है।

loksabha election banner

आजकल संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग कर रही प्रियंका को शूटिंग रोकनी पड़ गई है। प्रियंका ने ट्वीट किया, 'क्या डाउनर है। शूट कैंसल, दिवाली कैंसल। इसके बजाय मैं कन्जेक्टीवाइटिस के साथ बिस्तर पर बैठी हूं। मैं किसी को मार सकती हूं।'

प्रियंका ने अपनी आंख की एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें सूजन नज़र आ रही है। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, 'इसे मत देखो।'

प्रियंका 'बाजीराव मस्तानी' में पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी के किरदार में नज़र आएंगी। पेशवा बाजीराव का किरदार रणवीर सिंह जबकि उनकी प्रेमिका मस्तानी का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं।

पढ़ेंः प्रियंका के दिवाने ने खड़ा किया बखेड़ा

पढ़ेंः डायरेक्टर की इस डिमांड पर प्रियंका चोपड़ा ने गुस्से में छोड़ी फिल्म


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.