प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा, हो गया है फ्लू
प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए बुरी खबर है। वह इंफ्लुएंजा (फ्लू) की शिकार हो गई हैं। हालांकि ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उन्होंने दवा लेनी शुरू कर दी है। प्रियंका चोपड़ा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए बुरी खबर है। वह इंफ्लुएंजा (फ्लू) की शिकार हो गई हैं। हालांकि ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उन्होंने दवा लेनी शुरू कर दी है। प्रियंका चोपड़ा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
मैगी विवाद पर अमिताभ बच्चन बोले, मैं बेगुनाह हूं
उन्होंने लिखा है, 'पूछने के लिए आप सभी का शुक्रिया। डॉक्टर ने कहा है कि यह इंफ्लुएंजा है। सुनने में डर लग रहा है ना? मगर मैंने दवा लेनी शुरू कर दी है और टीम डीडीडी (दिल धड़कने दो) की पॉजिटिव एनर्जी से मुझे मदद मिली। फिलहाल फिल्म के प्रमोशन से दूर हूं।'
दीपिका ने रणबीर-कट्रीना को पार्टी में बुलाया, मगर वो...!
प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से अपनी सेहत को लेकर ट्वीट कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने हाल ही में लिखा था, 'बीमारी ने मुझे आज दिल्ली में डीडीडी के प्रचार से दूर रखा.. उम्मीद है कि भाप लेने और एंटी बायटिक दवा लेने से मैं ठीक हो जाउंगी। मुझे चमत्कार में यकीन है।'