Move to Jagran APP

'क्‍वांटिको' के लिए प्रियंका को बॉलीवुड से भी मिली वाहवाही, पढ़ें किसने क्‍या कहा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' से अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर डेब्यू किया है। भारत में भी इस शो का प्रसारण शनिवार से शुरू हो गया है। इसको लेकर प्रियंका को पूरे फिल्म जगत से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Sun, 04 Oct 2015 01:30 PM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2015 01:46 PM (IST)
'क्‍वांटिको' के लिए प्रियंका को बॉलीवुड से भी मिली वाहवाही, पढ़ें किसने क्‍या कहा

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया है। भारत में भी इस शो का प्रसारण शनिवार से शुरू हो गया है। इसको लेकर प्रियंका को पूरे फिल्म जगत से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

loksabha election banner

एक्स-बॉयफ्रेंड की वजह से ऐश्वर्या नहीं बन पाईं बाजीराव की मस्तानी!

जानेमाने फिल्मकार शेखर कपूर ने लिखा, 'आपकी लगन को सलाम'। इसके जवाब में प्रियंका ने लिखा, 'बहुत-बहुत धन्यवाद सर। आपके शब्द बहुत मायने रखते हैं।' वहीं, सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने लिखा, 'क्वांटिको' देखा। आप बहुत ही प्यारी लग रही हैं।' इस पर प्रियंका ने जवाब दिया, 'आपको पसंद आया। इस बात से ही बहुत खुश हूं।'

बर्थडे स्पेशलः सोहा की बेहतरीन इंस्टाग्राम तस्वीरें

कुणाल कोहली ने तारीफ करते हुए ट्वीट किया, 'क्वांटिको' देखा। महसूस हो गया है कि आप वाकई एक इंटरनेशनल स्टार हैं। मजा आया। बधाई।' इस बात से उत्साहित प्रियंका ने लिखा, 'आप इसे पसंद कर रहे हैं। यह जानकर बहुत खुश हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद।' यह प्रियंका का पहला हॉलीवुड टीवी शो है। इसमें उन्होंने एक एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिश का किरदार निभाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.