Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा फंसी नए विवाद में, बाढ़ प्रभावित राज्‍य से ले रहीं पैसे!

बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा के असम राज्‍य के एक अभियान का हिस्‍सा बनने पर विवाद खड़ा हो गया है।

By Tilak RajEdited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 08:38 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 08:58 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा फंसी नए विवाद में, बाढ़ प्रभावित राज्‍य से ले रहीं पैसे!

नई दिल्ली। राज्यों के टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए कई बॉलीवुड स्टार्स अपना सहयोग दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन गुजरात के टूरिज्म को प्रमोट करने में जुटे हुए हैं। आमिर खान 'अतिथि देवो भव:' अभियान के एंबेसडर थे।अब सुनने में आ रहा है कि प्रियंका चोपड़ा असम राज्य के 'ओसम असम' अभियान का चेहरा बनाया गया है।

loksabha election banner

एक वेब पोर्टल की खबर के मुताबिक, प्रियंका इस अभियान का हिस्सा लेने के लिए प्रतिदिन डेढ़ करोड़ रुपये ले रही हैं। 10 दिन के प्रमोशन के लिए प्रियंका को 15 करोड़ रुपये देने की बात सामने आ रही है। प्रियंका को मिलने वाली इस रकम को लेकर ही विवाद खड़ा हो रहा है, क्योंकि दूसरे स्टार ऐसे अभियानों का हिस्सा बनने के लिए कोई फीस नहीं लेते हैं।

VIDEO : प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया ब्रिटनी स्पीयर्स वाला अंदाज और गाया ये हिट गाना

फिर असम के हालात भी इस समय कुछ ठीक नहीं हैं। राज्य बाढ़ की चपेट में है। आर्थिक रूप से भी राज्य काफी परेशानियों का सामना कर रहा है। ऐसे में प्रियंका को मिलने वाली रकम पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि बॉलीवुड सेलेब्रिटी आखिर क्यों फ्री में राज्य सरकारों के लिए प्रमोशन करें? हालांकि प्रियंका ने इस बारे अभी कुछ नहीं कहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.