Move to Jagran APP

आईफा अवार्ड्स : प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के ठुमके

आईफा में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण एक साथ ठुमके लगाती नजर आएंगी। दर्शक प्रियंका को लाइव गाना गाते भी देख सकेंगे।

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Fri, 24 Jun 2016 04:59 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2016 05:20 PM (IST)
आईफा अवार्ड्स : प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के ठुमके

मैड्रिड, अजय ब्रह्मात्मज। स्पेन में इस बार आईफा में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण एक साथ ठुमके लगाएंगी। संयोग ऐसा है कि दोनों को 'बाजीराव मस्तानी' के लिए नॉमिनेट किया गया है। दोनों आईफा में इस फिल्म के गीतों पर परफॉर्म करेंगी।

loksabha election banner

आईफा अवार्ड्स : टाइगर श्रॉफ का माइकल जैक्सन को ट्रिब्यूट

जानकारी के अनुसार ‘पिंगा’ गाने पर दोनों के सम्मलित नृत्य होंगे। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि तैयारी ना होने के कारण 'पिंगा' पर दोनों का युगल नृत्य नहीं भी हो सकता है। बहरहाल दीपिका ने कहा कि वे ‘दीवानी मस्तानी’ गाने पर परफॉरमेंस करेंगी। इसके अलावा कुछ गानों पर वह और परफॉरमेंस देंगी।

गाना भी गाएंगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका खुद गायिका हैं। वह आईफा में पहली बार अंग्रेजी गानों की बजाए हिंदी गाने भी गाएंगी। आईफा में तो दर्शक उन्हें लाइव गाते हुए दे सकेंगे। वे अपनी फिल्मों के गानों को तब्दीली के साथ पेश करेंगी। इन दोनों के सम्मलित नृत्य को लेकर उत्सुकता का माहौल है।

आईफा अवार्ड्स : 'मिर्जिया' का ट्रेलर लॉन्च, अनिल कपूर हुए भावुक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.