प्रियंका, कंगना और श्रद्धा ने किया नाइटआउट
प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौट के लिए यह समय पार्टी करने का है। प्रियंका की फिल्म 'मैरी कॉम' को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है वहीं कंगना रनौट को भी 'क्वीन' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है इसलिए दोनों ही पार्टी मूड में थे। दोनों ने साथ में पार्टी
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौट के लिए यह समय पार्टी करने का है। प्रियंका की फिल्म 'मैरी कॉम' को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है वहीं कंगना रनौट को भी 'क्वीन' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है इसलिए दोनों ही पार्टी मूड में थे।
सलमान खान को सजा से हमें क्या फायदा?
दोनों ने साथ में पार्टी दी और पार्टी पूरी होने के बाद भी ये लड़कियां साथ ही घूमीं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी फोटो ऑनलाइन पोस्ट भी की। एक्ट्रेस ने जो फोटो ऑनलाइन पोस्ट की है उसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर और इमरान खान की पत्नी अवंतिका भी नज़र आ रही हैं। फोटो का केप्शन भी प्रियंका ने 'गर्ल्स नाइट आउट' दिया है।
हिट एंड रनः झूठी गवाही देने पर सलमान का ड्राइवर गिरफ्तार
कंगना को 62वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया वहीं प्रियंका की फिल्म 'मैरी कॉम' को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का पुरस्कार दिया गया।