Move to Jagran APP

प्रिया प्रकाश ने लगाई सर्वोच्च न्यायालय में गुहार

प्रिया प्रकाश वारियर के हाल ही में दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे और वो रातो रात प्रसिद्ध हो गई थीं।

By Rahul soniEdited By: Published: Mon, 19 Feb 2018 08:16 PM (IST)Updated: Tue, 20 Feb 2018 12:31 PM (IST)
प्रिया प्रकाश ने लगाई सर्वोच्च न्यायालय में गुहार
प्रिया प्रकाश ने लगाई सर्वोच्च न्यायालय में गुहार

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। प्रिया प्रकाश वारियर कुछ दिनों से चर्चा में हैं। उनकी फिल्म के एक गाने की क्लिपिंग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। लेकिन अब नई ख़बर यह आ रही हैं कि, फिल्म 'ओरु अदार लव' के गाने के माध्यम से धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाकर कई जगहों पर फिल्म अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसके चलते अब प्रिया ने देश की सर्वोच्च न्यायालय में इन एफआईआर को रद्द करने के लिए याचिका दायर की है। 

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: फातिमा सना शेख ने अपनी आइब्रो के साथ किया ये एक्सपेरिमेंट, तस्वीरों में देखिए

इस बारे में अपना पक्ष रखते हुए प्रिया प्रकाश वारियर ने लिखा है कि यह गाना करीब 40 वर्षों पहले लिखा गया है। इतना ही नहीं इसे मुस्लिम समुदाय बिना किसी विरोध के गाते भी रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में प्रिया प्रकाश के दो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। पहले वीडियो में जहां वे अपने बॉयफ्रेंड को नजरों से दीवाना बना रही थीं वहीं दूसरे वीडियो में वे नैनों के तीर के साथ बॉयफ्रेंड को फ्लाइंग किस दे रही थीं। दरअसल, दूसरा वीडियो प्रिया की फिल्म 'ओरु अदार लव' का टीजर है जो हाल ही में रिलीज़ किया गया था।

यह भी पढ़ें: जापान में गूंज रहा है ‘जय माहिष्मती’, कमाई भी ‘बाहुबली’

बताया जा रहा है कि, प्रिया का जो गाना वायरल हुआ है उसके बोल स्थानीय भाषा में होने के कारण अन्य प्रदेश के लोगों को यह शुरूआत में समझ में नहीं आए, लेकिन बाद में जिसे यह गाना समझ में आया उन्होंने उसके बाद एक पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया। बताते चलें कि, प्रिया प्रकाश वारियर का जब से वीडियो वायरल हुआ है उन्होंने गूगल की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सनी लियोन को पीछे छोड़ दिया है। इस साल अभी तक सबसे ज्यादा बार प्रिया को सर्च किया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.