प्रेग्नेंट है ये हीरोइन, लेकिन शादी करने का कोई इरादा नहीं!
हॉलीवुड की एक अभिनेत्री हैं जो मां बनने वाली हैं, लेकिन फिलहाल शादी करने के मूड में नहीं हैं। जी हां हम बात कर रहे
By Edited By: Published: Thu, 31 Jul 2014 11:28 AM (IST)Updated: Thu, 31 Jul 2014 12:19 PM (IST)
लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड की एक अभिनेत्री मां बनने वाली हैं, लेकिन फिलहाल शादी करने के मूड में नहीं हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं हॉलीवुड अदाकारा स्कारलेट जॉनसन की।
स्कारलेट मां बनने वाली हैं। ऐसे में भी वे फिलहाल शादी के बंधन में बंधना नहीं चाहती हैं। स्कारलेट ने बताया कि,उन्हें शादी की कोई जल्दी नहीं है। वे फिलहाल अपने मंगेतर फ्रैंच जर्नलिस्ट रोमेन डोरियाक से शादी नहीं करेंगी।
गौरतलब है कि, रोमेन से रिश्ता जुडऩे के छह महीने बाद स्कारलेट की प्रेग्नेंसी की खबरें आईं थीं। लगता है अभिनेत्री अपने इन हालातों का खूब मजा लेना चाहती हैं। वे दोनों खुश हैं और शादी का कोई प्लान नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें