Move to Jagran APP

बिग बॉस के घर में एंट्री से पहले पब्लिसिटी स्टंट!

क्या प्रत्युषा बनर्जी के साथ उनके पूर्व प्रेमी ने सचमुच मारपीट की या फिर यह सिर्फ उनका पब्लिसिटी स्टंट है? टेलीविजन इंडस्ट्री में तो यही चर्चा है कि प्रत्युषा ने यह सब बिग बॉस के घर में अपनी इंट्री को पक्का करने के लिए किया है। प्रत्युषा ने अपने पूर्व प्रेमी मकरंद के खिलाफ पुलिस में मारपीट

By Edited By: Published: Fri, 06 Sep 2013 04:51 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2013 09:58 AM (IST)
बिग बॉस के घर में एंट्री से पहले पब्लिसिटी स्टंट!

मुंबई [आसिरा तरन्नुम, मिड डे]। क्या प्रत्युषा बनर्जी के साथ उनके पूर्व प्रेमी ने सचमुच मारपीट की या फिर यह सिर्फ उनका पब्लिसिटी स्टंट है? टेलीविजन इंडस्ट्री में तो यही चर्चा है कि प्रत्युषा ने यह सब बिग बॉस के घर में अपनी इंट्री को पक्का करने के लिए किया है।

loksabha election banner

प्रत्युषा ने अपने पूर्व प्रेमी मकरंद के खिलाफ पुलिस में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे वह अच्छी खासी चर्चा में आ गई हैं। पिछले कुछ समय से यह सुनने में आ रहा था कि प्रत्युषा बिग बॉस के सातवें सीजन में नजर आ सकती हैं। अमूमन देखा गया है कि बिग बॉस में विवादों में रहने वाले लोगों को ही प्रवेश मिलता है। प्रत्युषा कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले शो बालिका वधु में आनंदी का किरदार निभा चुकी हैं।

अभिनेत्री प्रत्युषा ने गत बुधवार को अपने पूर्व प्रेमी मकरंद मल्होत्रा के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के जाने माने बिजनेसमैन मकरंद ने प्रत्युषा के परिवार वालों से बदसलूकी की। वहीं इस पूरे वाकये से हैरान मकरंद ने कहा,' प्रत्युषा और मेरे बीच दो साल तक अफेयर चला। हम हाल ही में अलग हुए हैं, इसके बाद से वह बिल्कुल बदल गई है। मेरे साथ रिश्ते में रहते हुए भी वह मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय के साथ डेट पर जाती थी।' उन्होंने बताया, 'मैंने प्रत्युषा और उसके परिवार से मामले को सुलझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मेरे साथ गलत व्यवहार किया। हम दोनों के परिवार वालों ने एक दूसरे से बात भी की लेकिन गुरुवार को सुबह 2.30 बजे मुझे पुलिस का समन मिला।' एक अन्य करीबी ने बताया, 'प्रत्युषा घमंडी है। उसने मकरंद से किसी दूसरे लड़के के लिए झगड़ा किया। इसके बाद दोनों के बीच में झगड़ा बढ़ता चला गया। ऐसा लगता है कि प्रत्युषा बिग बॉस के घर में जाने से पहले विवादों में आना चाहती है।' इससे पहले बिग बॉस के घर में पिछले सीजन छह में दिखाई दी अभिनेत्री सारा खान भी अपने प्रेमी अली मर्चेट के साथ शादी और फिर तलाक का नाटक कर अच्छी चर्चा में आ गई थीं। गौरतलब है कि बिग बॉस का सातवां सीजन आगामी 15 सितंबर से शुरू हो रहा है जिसे सलमान खान प्रस्तुत करने वाले हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.