खुलासा! संजय की 'लगे रहे मुन्नाभाई' में थी अनुष्का शर्मा
शायद आपको यह जानकार हैरानी होगी कि साल 2006 में आई संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' में अनुष्का शर्मा भी थीं। ऐसा हो सकता है कि आपको याद न आए कि इस फिल्म में अनुष्का कहां थी, क्योंकि 'लगे रहो मुन्नाभाई' में संजय दत्त के अपोजिट विद्या
मुंबई। शायद आपको यह जानकार हैरानी होगी कि साल 2006 में आई संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' में अनुष्का शर्मा भी थीं। ऐसा हो सकता है कि आपको याद न आए कि इस फिल्म में अनुष्का कहां थी, क्योंकि 'लगे रहो मुन्नाभाई' में संजय दत्त के अपोजिट विद्या बालन थीं।
आमिर खान ने अपने फ्लैट पर रखीं 4 लड़कियां!
दरअसल, राजू हिरानी की इस फिल्म है एक सीन है जिसमें संजय दत्त गुस्से में चल रहे हैं। इस सीन में दीवार पर एक विज्ञापन का बैनर लगा हुआ था। इस विज्ञापन की मॉडल कोई और नहीं अनुष्का शर्मा थीं। अनुष्का शर्मा उन दिनों मॉडलिंग किया करती थीं। बॉलीवुड में अनुष्का ने डेब्यू साल 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से किया था। इस फिल्म में अनुष्का के अपोजिट शाहरुख खान थे।
करीना के सामने मीडिया से पहले ही खुल गया था शाहिद का राज
इसलिए अगर आपको लगता था कि 'पीके' राजू हिरानी के साथ अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म है, तो यह पूरी तरह से सच नहीं होगा। अनुष्का शर्मा ने हाल ही में लगे रहो मुन्नाभाई की अपनी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।