Move to Jagran APP

क्या प्रियंका-परिणीति के बीच जारी है कोल्ड वॉर?

मिस व‌र्ल्ड रह चुकी प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल पर्सनैलिटी हैं। फिल्मों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संगीत में भी उनके सितारे बुलंदियों पर हैं। इतनी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री से हर कोई कुछ सीखना ही चाहेगा, लेकिन उनकी अपनी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा उनसे प्रभावित नहीं हैं।

By Edited By: Published: Sat, 01 Feb 2014 10:02 AM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2014 10:04 AM (IST)
क्या प्रियंका-परिणीति के बीच जारी है कोल्ड वॉर?

मुंबई। मिस व‌र्ल्ड रह चुकी प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल पर्सनैलिटी हैं। फिल्मों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संगीत में भी उनके सितारे बुलंदियों पर हैं। इतनी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री से हर कोई कुछ सीखना ही चाहेगा, लेकिन उनकी अपनी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा उनसे प्रभावित नहीं हैं।

loksabha election banner

पढ़ें : मोटी कहने से चिड़ती हैं परिणीति

जब से परिणीति बॉलीवुड में आई हैं प्रियंका से कुछ खफा-खफा नजर आती हैं। लगता है दोनों बहनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इससे पहले जब परिणीति की पहली फिल्म आई थी तो उस वक्त भी प्रियंका वहां पहुंच नहीं पाई थीं। अब परिणीति ने पीसी के बारे में कुछ ऐसा कहा जिसकी उम्मीद नहीं थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति ने कहा कि वे प्रियंका को अपना रोल मॉडल नहीं मानती हैं।

उन्होंने कहा कि वे किसी को भी अपना रोल मॉडल नहीं मानती हैं। हां 'ये बात और है कि जब मैं किसी दुविधा में होती हूं उन्हें फोन कर लेती हूं और वे हमेशा ही अच्छा समाधान देती हैं। इससे ज्यादा और कुछ नहीं। वे मुझे मदद करने से कभी पीछे नहीं हटती हैं।'

लेकिन ये तो हमेशा देखने को मिलता है कि दोनों बहनें किसी भी कार्यक्रम में साथ नहीं जाती हैं। ऐसा भी है कि प्रियंका को कभी परिणीति के बारे में कभी भी कुछ कहते सुना नहीं गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.