कॉमेडी नाइट्स की पलक अब बनेंगी अकबर
गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर को कॉमेडी नाइट्स छोड़ना भारी पड़ा। उनका नया शो 'मैड इन इंडिया' दर्शकों की कसौटी पर खरा नहीं उतर पाया। खबर है कि अब कॉमेडी नाइट्स का एक और कलाकार सुनील ग्रोवर की राह पर चल पड़ा है। जी हां पलक का रोल करने वाले किकू शारदा जल्द ही एक और कॉमेडी शो लेकर आ रहे हैं।
मुंबई। गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर को कॉमेडी नाइट्स छोड़ना भारी पड़ा। उनका नया शो 'मैड इन इंडिया' दर्शकों की कसौटी पर खरा नहीं उतर पाया। खबर है कि अब कॉमेडी नाइट्स का एक और कलाकार सुनील ग्रोवर की राह पर चल पड़ा है। जी हां पलक का रोल करने वाले किकू शारदा जल्द ही एक और कॉमेडी शो लेकर आ रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि ये शो कोई स्टैंड अप कॉमेडी शो नहीं होगा। ये एक ऐतिहासिक कहानी पर आधारित शो होगा। शो का नाम अकबर बीरबल होगा। किकू शारदा के अलावा कई और कलाकारा इस शो में जान डालेंगे। शो 28 अप्रैल से बिग मैजिक चैनल पर आएगा।
किकू शारदा इस कॉमेडी शो में अकबर बनेंगे। इनके अलावा बीरबल और अनारकली भी शो का हिस्सा होंगे। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा किकू शारदा कॉमेडी नाइट्स से हटकर अपनी पहचान बना पाएंगे या नहीं।
वैसे गुत्थी के जाने के बाद से कॉमेडी नाइट्स में पलक की लोकप्रियता में काफी बढ़ोतरी देखी गई थी।