दीपिका वर्ल्ड की 10 सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में शामिल, जानिए कौन है नंबर वन
हॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के रिलीज का इंतजार कर रहीं दीपिका पादुकोण की इस साल की कमाई 10 मिलियन डॉलर आंकी गई है।
नई दिल्ली। पिछले दिनों खबर आई थी कि हॉलीवुड तक धमाल मचा रहीं दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गई हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' के लिए उन्हें लगभग 12 करोड़ रुपये ऑफर हुए हैं। अब विश्व की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में भी दीपिका पादुकोण का नाम शुमार हो गया है।
दीपिका पादुकोण विश्व में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई हैं। फोर्ब्स मैगजीन की मंगलवार को जारी की गई लिस्ट में दीपिका दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में 10वीं पोजिशन पर हैं।
इसे भी पढ़ेें: दीपिका पादुकोण ने तोड़ीं बोल्डनेस की हदें, देखें तस्वीर
हैरानी करने की बात यह है कि इस लिस्ट में टॉप 10 एक्ट्रेसेस में सिर्फ दीपिका पादुकोण ही हैं। हालांकि ये माना जा रहा था कि प्रियंका चोपड़ा भी इसमें शामिल होंगी। प्रियंका इन दिनों अमेरिकी शो 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं। पहले सीजन को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में भी काम कर चुकी हैं।
इन स्टार किड्स ने बना ली अपनी अलग पहचान, देखिए तस्वीरें
फोर्ब्स की इस लिस्ट में हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस को साल 2016 में दुनिया में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली अभिनेत्री बताया गया। लॉरेंस लगातार दूसरे साल इस लिस्ट में टॉप पर हैं। हंगर गेम्स सीरीज की फिल्मों के लिए मशहूर लॉरेंस की इस साल की कमाई 46 मिलियन डॉलर रही। हालांकि 2015 की तुलना में इसमें 11.5 फीसदी कमी देखने को मिली है। उनकी आने वाली फिल्म 'पैसेंजर्स' के लिए उन्हें बड़ा मेहनताना मिलने की खबर है।
इसे भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण को जिंदगी भर रहेगा इस बात का मलाल!
इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर मकार्थी हैं, जिनकी पिछले साल की कमाई 33 मिलियन डॉलर आंकी गई है। वहीं फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर्स' की 'वंडर विमेन' स्कार्लेट जोहानसन 25 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। 2015 की तुलना में उनकी कमाई में 30 फीसदी की गिरावट आई है।
इन सब एक्ट्रेसेस के बीच हॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के रिलीज का इंतजार कर रहीं दीपिका पादुकोण की इस साल की कमाई 10 मिलियन डॉलर आंकी गई है। इस लिस्ट में वह ही एकमात्र नई एंट्री हैं। इस लिस्ट में कमाई का आंकड़ा 1 जून 2015 से 1 जून 2016 के बीच की है।