अनुष्का शर्मा को 'सुल्तान' में ये करता देख आपकेे उड़ जाएंगे होश
अनुष्का शर्मा फिल्म 'सुल्तान' में सिर्फ अखाड़े में विपक्षी पहलवान को पटखनी देती ही नजर नहीं आएंगी। वह घर के छोट-मोटे काम भी करते हुए नजर आएंगी।
मुंबई। फिल्म स्टार्स की जिंदगी बाहर से देखने पर बहुत अच्छी लगती है। लेकिन अगर आप गहराई में जाएंगे, तो पता चलेगा कि कितनी मुश्किलों से भरी है इनकी जिंदगी। अनुष्का शर्मा को अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुल्तान' के लिए गोबर पाथना तक सीखना पड़ा। वह इस फिल्म में एक रेसलर आरफा का किरदार निभा रही हैं।
राजश्री की पहली एक्शन फिल्म में सलमान खान होंगे हीरो, लेकिन...
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का शर्मा 'सुल्तान' में सिर्फ अखाड़े में विपक्षी पहलवान को पटखनी देती ही नजर नहीं आएंगी। वह घर के छोट-मोटे काम भी करते हुए नजर आएंगी। इनमें से एक काम है भैंस के गोबर के उपले बनाना। जी हां, अनुष्का शर्मा 'सुल्तान' में उपले बनाते हुए भी नजर आएंगी। अनुष्का ने बकायदा इसके लिए ट्रेनिंग ली थी। इसके अलावा अनुष्मा खेतों में काम करते हुए, खाना बनाते हुए और बर्तन साफ करते हुए भी नजर आएंगी।
आर्यन और नव्या हुए ग्रेजुएट, शाहरुख को सता रही अब ये चिंता
अनुष्का ने बताया, 'देखिए, घर में छोटे-छोटे काम करने वाले शख्स में कुछ खास होता है। आप कह सकते हैं कि हर घर में एक हीरो होता है, बस उसे मौका मिलने की जरूरत होती है। आरफा भी एक साधारण लड़की है, जो पहलवान बनने का ख्वाब देखती है और उसे पूरा करके ही दम लेती है।'
फिल्म 'सुल्तान' से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वैसे बता दें कि अनुष्का अपनी असल लाइफ में भी इन दिनों दोहरी भूमिका निभा रही हैं। वह 'सुल्तान' के साथ-साथ अपनी होम प्रोडक्शन की फिल्म 'फिल्लौरी' की शूटिंग भी कर रही है। इस फिल्म की शूटिंग उन्हें जून तक खत्म करनी है। कह सकते हैं कि अनुष्का और आरफा में काफी समानताएं हैं।