Exclusive: कैंसर से लड़ने के उपाय पर किताब लिखने जा रही हैं मनीषा कोइराला
इन दिनों मनीषा कोइराला अपनी नई फिल्म 'डिअर माया' के प्रमोशन को लेकर व्यस्त है। इस फिल्म के जरिये उनका बॉलीवुड कमबैक हो रहा है।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला का जीवन संघर्षों से घिरा रहा है। फिर चाहे बात शादी की हो या कैंसर जैसी बीमारी। मनीषा ने अब तय किया है कि वो कैंसर को लेकर एक किताब लिखेंगी।
हाल ही में एक कार्यक्रम में मनीषा कोइराला ने कहा "मैं कैंसर और इस बीमारी से बचने के उपाय, एक किताब में लिखने वाली हूं। इस पुस्तक को मैं एक न्यूट्रिशनिस्ट की मदद से लिखने का प्लान बना रही हूं।" मनीषा ने आगे यह भी बताया कि वह आत्मकथा भी लिखना चाहती हैं लेकिन अभी उन्हें लगता है कि इसमें थोड़ा समय लेना चाहिए। जल्दबाजी में आत्मकथा नहीं लिखना चाहती। इन दिनों मनीषा कोइराला अपनी नई फिल्म 'डिअर माया' के प्रमोशन को लेकर व्यस्त है। इस फिल्म के जरिये उनका बॉलीवुड कमबैक हो रहा है। इस फिल्म में मनीषा कोइराला एक ऐसे महिला की भूमिका में हैं, जो पिछले 20 सालों से अपने घर से नहीं निकली है। इस फिल्म में उनके अलावा 2 लड़कियों की भी महम भूमिका है, जो मनीषा कोइराला को मजाक में लव लेटर भेजना शुरू कर देती हैं जिसके बाद चलते मनीषा कोइराला के किरदार को ऐसा लगता है कि उनका प्रेमी दिल्ली में रहता है और वह अपना सारा सामान बेचकर हिमाचल प्रदेश से दिल्ली चली जाती हैं।
यह भी पढ़ें:इस फिल्म के लिए श्रीदेवी मेकअप बॉक्स को हाथ भी नहीं लगाएंगी
फिल्म 'डिअर माया' 2 जून को रिलीज़ हो रही है। फिल्म का निर्देशन सुनैना भटनागर ने किया है।