'न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव' में दिखाई जाएगी 'गुलाबी गैंग'
सामाजिक कार्यकर्ता संपत देवी पाल के जीवन पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'गुलाबी गैंग' 14वें 'न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव' में दिखाई जाएगी। पांच से 10 मई तक चलने वाले महोत्सव में पाकिस्तान और श्रीलंका सहित दक्षिण एशिया की 34 अवॉर्ड विजेता और समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्में दिखाई जाएंगी।
मुंबई। सामाजिक कार्यकर्ता संपत देवी पाल के जीवन पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'गुलाबी गैंग' 14वें 'न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव' में दिखाई जाएगी। पांच से 10 मई तक चलने वाले महोत्सव में पाकिस्तान और श्रीलंका सहित दक्षिण एशिया की 34 अवॉर्ड विजेता और समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्में दिखाई जाएंगी।
'गुलाबी गैंग' का निर्देशन निष्ठा जैन ने किया है जो बालिका वधू और पूर्व सरकारी स्वास्थ्य कर्मी संपत पाल की जिंदगी पर आधारित है। संपत देवी पाल ने 2006 में उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में गुलाबी साड़ी पहनने वाली महिलाओं का समूह बनाया था। यह समूह महिला अधिकारों के लिए संघर्ष करता है। इस महोत्सव में जो फिल्में और डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएंगी उनमें नागेश कुकूनूर की 'लक्ष्मी' और गुरिंदर चड्डा की 'भाजी ऑन द बीच' भी शामिल हैं।