सलमान की बहन अर्पिता के घर हुई चोरी के मामले में आया नया मोड़ !
सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर चोरी करने वाली अफ्सा खान गिरफ्तार हो गई है और उससे चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।
नई दिल्ली। सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा के मुंबई स्थित घर में पिछले दिनों चोरी हुई थी। घर से नगदी के अलावा कीमती चीजें भी गायब थीं। इसकी शिकायत अर्पिता ने पुलिस में दर्ज कराई थी। लेकिन चोर के पकड़े जाने के बाद इस चोरी के मामले में एक नया मोड़ आया है, जो हैरान करने वाला है।
अर्पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से लगभग ढाई लाख रुपये, डिजाइनर कपड़े, परफ्यूम की बोतल और कुछ कीमती चीजें चोरी हो गई हैं। उन्होंने चोरी का आरोप घर में काम करने वालीं अफ्सा खान पर लगाया था। लगभग तीन दिन ढूंढने के बाद पुलिस ने अफ्सा को गिरफ्त में ले लिया है।
सलमान खान की बहन अर्पिता के घर हुई लाखों की चोरी
एक वेब पोर्टल की खबर के मुताबिक, अफ्सा ने अपने पर लगे आरोपों से इनकार किया है। अफ्सा का कहना है कि उन्होंने घर से कोई सामान या पैसा नहीं चुराया है। लेकिन एक अखबार की खबर के मुताबिक, पुलिस ने अफ्सा के घर से एक महंगी परफ्यूम की बोतल बरामद की है, जो अर्पिता के घर से चोरी हुई थी। लेकिन इसके अलावा कोई भी सामान और नगदी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
एक उच्च पुलिस अधिकारी ने अखबार को बताया, 'अफ्सा को हमने गिरफ्तार कर लिया है। उसके घर से हमने एक परफ्यूम की बोतल भी बरामद कर ली है। लेकिन इसके अलावा कुछ भी नहीं मिला है। अफ्सा का कहना है कि वह निर्दोष है। जांच शुरू हो गई है, जल्द ही हम मामले को सुलझा लेंगे।'