New Song: इतना सन्नाटा क्यों है भाई, क्योंकि ये है गोलमाल का शोले कनेक्शन
रोहित शेट्टी निर्देशित गोलमाल अगेन 20 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। फिल्म के इससे पहले कई गाने रिलीज़ किये गए हैं और गोलमाल थीम से जुड़ा टाइटल सॉन्ग काफ़ी लोकप्रिय रहा है।
मुंबई। रोहित शेट्टी की कॉमेडी सीरीज़ की चौथी फिल्म गोलमाल अगेन को रिलीज़ होने में 48 घंटे से भी कम समय बचा है और टीम प्रमोशन के फुल मूड में है। फिल्म का नया गाना रिलीज़ किया है और इसका टाइटल सुन कर ही आपको शोले रहीम चाचा की याद आ जायेगी।
जी हां रहीम चाचा यानि ए के हंगल को तो आप नहीं भूले होंगे और ना ही उनका वर्ल्ड फेमस डायलॉग ' इतना सन्नाटा क्यों है भाई' गोलमाल अगेन में इसी को टाइटल बना कर एक गाना लॉन्च किया गया है। गोलमाल के चौथे भाग में कॉमेडी के साथ हॉरर एलिमेंट को भी शामिल किया गया है इसलिए इस गाने में थोड़ा डरावना माहौल दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म की लगभग पूरी स्टारकास्ट इस गाने में है। चुड़ैल और भूत भी हैं लेकिन मौज मस्ती ज़्यादा। इस गाने को अमित मिश्रा और अदिति सिंह शर्मा ने गाया है।
यह भी पढ़ें:गोलमाल चौथी बार, बॉक्स ऑफ़िस तैयार, जानिए इस बार मिलेगा कितना माल
आप इस गाने को यहां देख/सुन सकते हैं-
रोहित शेट्टी निर्देशित गोलमाल अगेन 20 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। फिल्म के इससे पहले कई गाने रिलीज़ किये गए हैं और गोलमाल थीम से जुड़ा टाइटल सॉन्ग काफ़ी लोकप्रिय रहा है। कहानी हर बार की तरह अलग थीम और सिचुएशन पर है।
कॉमेडी के साथ इस बार 'हंसाने वाला हॉरर' रखा गया है। भूत-प्रेत होंगे और ख़ुद डर कर दूसरों को हंसाने वाली गैंग।