Move to Jagran APP

सिर्फ Toilet की ही नहीं EVM की भी होती है...प्रेम कथा

पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ( ई वी एम ) को लेकर खूब बहस चल रही है। कुछ राजनीतिक दलों ने जब ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था तब चुनाव आयोग ने उन्हें चुनौती भी दी थी

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Tue, 13 Jun 2017 06:42 PM (IST)Updated: Tue, 13 Jun 2017 06:42 PM (IST)
सिर्फ Toilet की ही नहीं EVM की भी होती है...प्रेम कथा
सिर्फ Toilet की ही नहीं EVM की भी होती है...प्रेम कथा

मुंबई। पिछले शुक्रवार को आई राब्ता और बहन होगी तेरी भले ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ गई हों लेकिन दोनों ही फिल्मों में राजकुमार राव के अभिनय की तारीफ़ हुई। लेकिन राजकुमार ने अपनी अगली फिल्म के एक पोस्टर को लेकर सबको चौंका दिया है। कारण evm मशीन लेकर भागते हुए जारी किया गया पोस्टर।

loksabha election banner

पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ( ई वी एम ) को लेकर खूब बहस चल रही है। कुछ राजनीतिक दलों ने जब ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था तब चुनाव आयोग ने उन्हें चुनौती भी दी थी और दावा किया था कि इस मशीन को किसी भी तरीके से हैक नहीं किया जा सकता। ईवीएम इस बार राजकुमार राव के हाथों में है। दरअसल ये उनकी आने वाली फिल्म न्यूटन का पोस्टर है। अमित मसूरकर निर्देशित ये फिल्म 18 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी। इस बात की जानकारी को आज ट्विटर के जरिये बताया गया। अब आपको इस ईवीएम के पोस्टर में होने के राज़ भी बता देते हैं। दरअसल फिल्म में लीड रोल निभा रहे राजकुमार राव का नाम न्यूटन कुमार है जो एक सरकारी विभाग में क्लर्क हैं और उसे छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में इलेक्शन ड्यूटी के लिए भेजा जाता है। पुलिस और नक्सलियों के बीच वह कैसे शांति से चुनाव करवाता है , यही इस फिल्म की कहानी है।

यह भी पढ़ें:Exclusive: बादशाहो के बदमाश, पहला नज़र आया, अभी पांच बाकी हैं 

 

फिल्म को इसी साल बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था। न्यूटन में राजकुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी, अंजलि पाटिल, रघुवीर यादव और संजय मिश्रा जैसे मंझे हुए कलाकार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.