इनकी नजरों में 'जलपरी' हैं दीपिका पादुकोण
अभिनेता रणवीर सिंह के बाद अब बॉलीवुड का एक और स्टार भी दीपिका पादुकोण का दीवाना हो गया है। दीपिका के साथ किसी आइलैंड में अकेले जाने की सोनू सूद की ख्वाहिश के बाद अब नील नीतिन मुकेश ने भी दीपिका के साथ ऐसे ही किसी
मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह के बाद अब बॉलीवुड का एक और स्टार भी दीपिका पादुकोण का दीवाना हो गया है। दीपिका के साथ किसी आइलैंड में अकेले जाने की सोनू सूद की ख्वाहिश के बाद अब नील नीतिन मुकेश ने भी दीपिका के साथ ऐसे ही किसी आइलैंड पर वक्त बिताने की इच्छा जाहिर की है। यही नहीं नील नीतिन की नजरों में दीपिका एक 'जलपरी' हैं।
एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में नील नीतिन ने कहा, 'मैं दीपिका के साथ अकेले एक आइलैंड पर जाना चाहते हैं।' उन्होंने कहा कि दीपिका इतनी खूबसूरत हैं। वे अपने आपमें जलपरी जैसी हैं। उन्होंने कहा कि वे श्रद्धा कपूर के साथ काम करने को काफी इच्छुक हैं।
बताया जाता है कि नील नीतिन मुकेश सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान के छोटे भाई का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें सूरज और सलमान के साथ काम करके खूब मजा आया है। अपने किरदार के बारे में उन्होंने कहा कि ये काफी रोमांचक किरदार है।