जाने माने गीतकार नक्श लायलपुरी का निधन
कई टीवी सीरियल्स के गाने लिखने वाले नक्श ने साल 2005 में फिल्म ताजमहल और 2006 में यात्रा के गाने भी लिखे थे। उनका लिखा गया फिल्म चेतना का गाना 'रस्म-ए - उल्फ़त को निभाऊ...' अब तक लोगों की जुबां पर है।
मुंबई। ' मैं तो हर मोड़ पर तुझको दूंगा... ' जैसे कई बेहतरीन गाने लिखने वाले जाने माने उर्दू शायर और गीतकार नक्श लायलपुरी का आज मुंबई में निधन हो गया। वो 89 वर्ष के थे।
पारिवारिक सूत्रों ने इस ख़बर की पुष्टि की है। उनका निधन मुंबई स्थित अंधेरी के अपने घर पर हुआ। पाकिस्तान के लायलपुर में जन्में नक्श लायलपुरी का असली नाम जसवंत राय शर्मा था। वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। रविवार रात उनका अंतिम संस्कार ओशिवारा शमशान भूमि में किया जाएगा। चालीस के दशक में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाले नक्श लायलपुरी ने हिंदी फिल्मों में एक से बढ़ कर एक गाने लिखे। उर्दू पर उनकी बेहतरीन पकड़ थी। उन्होंने चेतना, खानदान और दिल की राहें सहित हिंदी और पंजाबी की करीब 400 फिल्मों में गाने लिखे।
गोभी चुराने के आरोप में शाहरुख़ खान गिरफ्तार , OMG, तो अब ...