Move to Jagran APP

क्‍या फरहान अख्‍तर ने 'रॉक ऑन' चोरी के आइडिया पर बनाई!

संगीतकार नदीम ने दावा किया है कि हिट फिल्म 'रॉक ऑन' को वो बनाने वाले थे। मगर बाद में इसे फरहान अख्तर ने बना दिया।

By Tilak RajEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2016 05:14 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2016 06:24 PM (IST)
क्‍या फरहान अख्‍तर ने 'रॉक ऑन' चोरी के आइडिया पर बनाई!

मुंबई। खबर है कि फरहान अख्तर ने 'रॉक ऑन' फिल्म चोरी के आइडिया पर बनाई। आरोप है कि स्क्रिप्ट राइटर हनी ईरानी ने म्यूजिक कंपोजर नदीम के आइडिए को फिल्ममेकर फरहान अख्तर के साथ शेयर किया था जिस पर उन्होंने बाद में फिल्म 'रॉक ऑन' बनाई। हालांकि हनी ईरानी ने इन आरोपों को नकार दिया है।

loksabha election banner

नदीम ने कहा, 'मैं चार लड़कों को लेकर एक रॉक बैंड पर फिल्म बनाना चाहता था। यह आइडिया हनी ईरानी ने अपने बेटे फरहान अख्तर को बताया। इससे पहले मैं और हनी इस बारे में बात करने के लिए साथ बैठे थे। हमने ही हनी को इस फिल्म के लिए साइन भी किया था। उन्होंने इस फिल्म काे लिखा। मगर वो इसे डायरेक्ट भी करना चाहती थीं। हमने यह महसूस किया कि यह उनके लिए सही फिल्म नहीं है।'

रणवीर पहुंचे सात समंदर पार, वेलेंटाइन-डे पर होंगे दीपिका के साथ

नदीम ने यह भी बताया, 'हनी ईरानी ने हमारी फिल्म के गाने भी सुने थे। उन्हें यह पसंद भी आए थे। वो लंदन आई थीं। हमने उन्हें भुगतान भी किया था। मगर इसके बाद वो लौंटी और उन्होंने यह आइडिया फरहान को बता दिया, जिन्होंने बाद में 'रॉक ऑन' बनाई और अभी 'रॉक ऑन 2' बना रहे हैं।'

हनी ईरानी की शादी जावेद अख्तर से हुई थी। जिनके दो बच्चे फरहान और जोया अख्तर हैं। दोनों ही फिल्ममेकर्स हैं। नदीम ने दावा किया कि 'वो इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले थे। साथ में इस फिल्म का संगीत भी देने वाले थे। इस बात के लिए नदीम ने 12 गाने भी तैयार किए थे। इन गानों को सोनू निगम, अभिजीत भट्टाचार्य, शान, बाबुल सुप्रियो और कुछ अन्य सिंगर्स ने आवाज भी दी थी। फिल्म का मूल आइडिया तो मेरा ही था।'

पढि़ए कट्रीना और आदित्य की फिल्म 'फितूर' का रिव्यू

'रॉक ऑन' साल 2008 में आई फिल्म है जो हिट रही थी। इसमें मुख्य किरदार फरहान अख्तर ने निभाया था। इसमें अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली, प्राची देसाई आदि भी नजर आए थे। इसका निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था। इन दिनों इस फिल्म के सीक्वल पर काम चल रहा है। इसमें श्रद्धा कपूर को भी शामिल किया गया है। 'रॉक ऑन 2' का निर्देशन शुजात सौदागर कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.