Move to Jagran APP

पांचवी में पहला क्रश!

मुंबई। आमतौर पर अभिनेत्रियां अपने पहले क्रश के बारे में बात करने से कतराती हैं। परिणति चोपड़ा उन में से नहीं हैं। उन्होंने डंके की चोट पर बताया कि उन्हें पहली बार क्रश तब हुआ था, जब वे पांचवीं क्लास में थीं, 'मैं अपना पहला क्रश कभी नहीं भूल सकती। मेरा पहला क्रश क्लास फ

By Edited By: Published: Sat, 27 Sep 2014 12:15 PM (IST)Updated: Sat, 27 Sep 2014 12:15 PM (IST)
पांचवी में पहला क्रश!

मुंबई। आमतौर पर अभिनेत्रियां अपने पहले क्रश के बारे में बात करने से कतराती हैं। परिणति चोपड़ा उन में से नहीं हैं। उन्होंने डंके की चोट पर बताया कि उन्हें पहली बार क्रश तब हुआ था, जब वे पांचवीं क्लास में थीं, 'मैं अपना पहला क्रश कभी नहीं भूल सकती। मेरा पहला क्रश क्लास फाइव में हुआ था। दरअसल, मेरे क्लास में एक लड़का था, जो बहुत अच्छा गाता था। मैं भी गाती हूं, तो उसकी सिंगिंग से काफी इंप्रेस हो जाती थी। उस पर मैं फिदा रहती थी। मुझे याद है कि मेरी बर्डथे पार्टी में वह लेट आया था। मैंने उसके इंतजार में केक नहीं काटा था। मैं उस क्रश को भला कैसे भूल सकती हूं। वैसे गायकी की बात के बारे में यह जरूर बताऊंगी कि मेरा परिवार, खासकर मेरे पिताजी और मेरे बड़े पिताजी यानी प्रियंका चोपड़ा के पिताजी भी अच्छा गाते थे। प्रियंका ने तीन साल की उम्र में स्टेज पर गाना गाया था और मैंने भी उसी उम्र में गाया था। यह प्यार हमारा आगे भी बरकरार रहा। आज भी गायकी में लगी रहती हूं। कभी मौका मिलेगा, तो जरूर परफॉर्म करूंगी।'

loksabha election banner

पढ़ें:स्कर्ट बनी मुसीबत! 'ऊप्स मोमेंट' की शिकार होते-होते बचीं परिणीति


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.