फिल्म रिलीज से पहले ही कपिल शर्मा की हीरोइन ने ले लिया घर
एक्ट्रसे मंजरी फणनीस एक लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर नजर आने की तैयारियां कर रही हैं। कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' में मंजरी भी नजर आएंगी। इस बीच मंजरी ने नया घर खरीद लिया है। मुंबई में लिए गए एक डुपलेक्स फ्लैट से समुद्र
मुंबई। एक्ट्रसे मंजरी फणनीस एक लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर नजर आने की तैयारियां कर रही हैं। कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' में मंजरी भी नजर आएंगी।
अर्जुन कपूर को है पूरा भरोसा, लोगों को जरूर पसंद आएगी यह फिल्म
इस बीच मंजरी ने नया घर खरीद लिया है। मुंबई में लिए गए एक डुपलेक्स फ्लैट से समुद्र दिखाई देता है। मंजरी के इस नए फ्लैट में उनके पैरेंट्स भी साथ आए हैं ताकि वो इसे बेहतर ढंग से सेट कर सके।
मंजरी ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। गर्व भी हो रहा है। मेरी फिल्म रिलीज होने वाली है। ऐसे में यह घर सही समय पर मिला है। मैंने इससे पहले पुणे में एक फ्लैट खरीदा था। इनवेस्टमेंट के तौर पर ही उसे खरीदा था। उसे बेचने के बाद अब मुंबई में इसे खरीदा है।'
मंजरी फणनीस को फिल्म 'जाने तू या जाने न' से पहचान मिली थी। इस फिल्म में वो इमरान खान के साथ नजर आई थीं।