Pics: मलाइका अरोरा ने किया द ब्यूटी इंडिया एक्जिबिशन का उद्घाटन
मुंबई के गोरेगांव इलाके में यह एक्जिबिशन आज यानी कि 27 मार्च से शुरू हो रहा ही जो 3 दिनों तक सुबह 10 से शाम ६ बजे तक चलेगा। यहां देखिये इस एक्जिबिशन की कुछ तस्वीरें-
मुंबई। मलाइका अरोरा ने हाल ही में मुम्बई में हो रहे एक ब्यूटी इंडिया एक्जिबिशन का उद्घाटन किया। मलाइका ने यहां सुंदरता को नैचरली पाने के बारे में भी बात की। इस एक्जिबिशन में ब्यूटी और हेल्थ के कई बड़े ब्रैंड भी जुड़े हुए थे।
ग्रे और वाइट रंग के ऑउटफिट में मलाइका ने यहां रेड रिबिन काट कर इस एक्जिबिशन का उद्घाटन किया और ब्यूटी प्रोडक्ट्स और उद्धाटन की तारीफ करते हुए, मलाइका अरोरा ने कहा कि, “उभरती हुई ब्यूटी और कॉस्मैटिक इंडस्ट्री की सुविधा प्रदान करना आज के समय की जरूरत है।"
इसे भी पढ़ें- Exclusive: तो इसलिए बोल्ड बन पायीं अक्षरा हसन
मलाइका ने आगे कहा, "मैं इस खूबसूरत शोकेस को देख कर बहुत ही गर्व महसूस कर रही हूं और इस उद्धाटन डिशन का हिस्सा बनके काफी खुश हूं। खूबसूरत और सुंदर दिखना हमारे जीवन का हिस्सा है, और भारतीय इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं।" आपको बता दें कि मुंबई के गोरेगांव इलाके में यह एक्जिबिशन आज यानी कि 27 मार्च से शुरू हो रहा ही जो 3 दिनों तक सुबह 10 से शाम ६ बजे तक चलेगा। यहां देखिये इस एक्जिबिशन की कुछ तस्वीरें-