Exclusive: देश की न्यायपालिका पर था पूर्ण विश्वास इसीलिए डटा रहा-मधुर
आपातकाल से जुड़ी कहानी पर बनी फिल्म इंदू सरकार में कीर्ति कुल्हरी ने लीड रोल निभाया है। कीर्ति ने कहा कि सत्य की जीत हुई है।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। मधुर भंडारकर की फिल्म इंदु सरकार तमाम विवादों के बीच आज यानि शुक्रवार को रिलीज़ हो गई। मधुर ने राहत की सांस ली और साथ ही कहा कि उन्हें देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास था, इसलिए संघर्ष करते रहे।
जागरण डॉट कॉम से हुई खास बातचीत में मधुर ने कहा कि उन्हें देश की न्यायपालिका और उनकी फिल्म पर पूर्ण विश्वास था, जिसके चलते वह इतने कड़े विरोध के बाद भी उन्होंने फिल्म को लेकर कोई समझौता नहीं किया। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय का आभार जताते हुए कहा की वो हमेशा न्याय व्यवस्था का सम्मान करते हैं और अपनी फिल्म पर भरोसे के कारण ही उनकी जीत हुई है। बता दें कि फिल्म पर रोक लगाने के लिए संजय गांधी की जैविक बेटी का दावा करने वाली प्रिया पॉल ने अदालत का दरवाज़ा खटखटाया था लेकिन अदालत ने उनकी याचिका को खारिज़ कर दिया।
यह भी पढ़ें:बेटी सुहाना के कारण किसी से प्रेम हो गया शाहरुख़ खान को
आपातकाल से जुड़ी कहानी पर बनी फिल्म इंदू सरकार में कीर्ति कुल्हरी ने लीड रोल निभाया है। कीर्ति ने कहा कि सत्य की जीत हुई है। अब आगे और भी निर्देशक इन विषयों पर फिल्म बनाने का साहस करेंगे। कीर्ति ने कहा "सर्वोच्च न्यायालय का आदेश आने तक मैं तनाव में थी कि क्या होगा लेकिन सब कुछ अच्छा हो गया।"