आंखों में क्रोध और हाथ में रेज़र लिए ये अभिनेत्रियां आखिर क्या कर रहीं हैं...जानिये यहां
#ShaveYourOpinion नाम से फ़ैल रहे इस कैंपेन के बारे में आपका क्या कहना है?
मुंबई। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सड़कों, कॉलेज या किसी पब्लिक प्लेस तक सिमित नहीं है। आगे बढती दुनिया में यह मामला अबी डिजिटल हो गया है यानी कि सोशल मीडिया और इंटरनेट की दुनिया में भी महिलाओं पर भद्दे कमेंट्स और जोक्स का बनना अब आम हो गया है। कुछ समय से आप सोशल मीडिया एकाउंट्स पर कुछ सेलेब्रिटी महिलाओं की हाथ में रेजर लिए तस्वीर देख रहे होंगे..जानते है इसका कारण क्या है?
यह एक कैंपेन है जिसे सोशल मीडिया पर शुरू किया गया है। जो लोग ऑनलाइन महिलओं के लुक्स और उनके कपड़ों पर कमेंट करते है, यह उनके खिलाफ़ खोला गया कैंपेन जो लोगों की भद्दी सोच को शेव करने की गुहार लगा रहा है। और हमारे सलेब्स इसमें अपना पूरा योगदान दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- रोंगटे खड़े कर देंगी सोनम कपूर की ये बातें, 13 साल की थीं तब अंधेरे में किसी ने...
मंदिरा बेदी, जेनिफ़र विन्गेट, अनिता हसनंदानी, अनुषा दांडेकर और श्रुति सेथ जैसी कई सेलेब अभिनेत्री इस कॉज के लिए हाथों में रेजर लिए तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है। #ShaveYourOpinion नाम से फ़ैल रहे इस कैंपेन के बारे में आपका क्या कहना है?