नहीं रहीं दिग्गज तमिल एक्ट्रेस मनोरमा
तमिल फिल्मों की दिग्गज एक्ट्रेस मनोरमा का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। बीती रात दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्होंने एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। मनोरमा के परिवार में उनका एक बेटा भूपति है। भूपति ने बताया, 'दिल का दौरा पड़ने की वजह
चेन्नई। तमिल फिल्मों की दिग्गज एक्ट्रेस मनोरमा का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। बीती रात दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्होंने एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली।
अमिताभ ने बयां किया बढ़ती उम्र का दर्द, काम मिलना हुआ मुश्किल!
मनोरमा के परिवार में उनका एक बेटा भूपति है। भूपति ने बताया, 'दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हुआ। मेरी दुनिया बिखर गई है।'
मनोरमा का निधन देर रात 12.05 बजे हुआ। आज उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का तातां लगा हुआ है।
6 दशकों तक फिल्मों में सक्रिय रही मनोरमा करीब 1,200 तमिल फिल्मों में काम कर चुकी थी। 1,000 से ज्यादा फिल्में करने के लिए उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था।
मनोरमा ने 12 साल की उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। उन्हें प्यार से आची(मां) कहा जाता था।
उन्हें 2002 में पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया था और 1989 में फिल्म 'पुधिया पथई' में बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए नेशनल अवॉर्ड भी दिया गया था।