लता मंगेशकर फिर से बिखेरेंगी सुरों की सरगम!
जी हां! आपने बिलकुल सही पढ़ा। अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर एक बार फिर पार्श्व गायन करती नजर आएंगी। पुराने जमाने के एक्टर-डायरेक्टर बिस्वजीत अपनी महत्वकांक्षी बायोपिक के म्यूजिक पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म नेताजी सुभाषचंद्र बोस पर बननी है। बिस्वजीत ने मैलोडी क्वीन
मुंबई। जी हां! आपने बिलकुल सही पढ़ा। अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर एक बार फिर पार्श्व गायन करती नजर आएंगी।
सनी लियोन की सेक्स कॉमेडी 'मस्तीजादे' को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी
पुराने जमाने के एक्टर-डायरेक्टर बिस्वजीत अपनी महत्वकांक्षी बायोपिक के म्यूजिक पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म नेताजी सुभाषचंद्र बोस पर बननी है। बिस्वजीत ने मैलोडी क्वीन लता मंगेशकर से निवेदन किया है कि वो इस फिल्म के लिए एक देशभक्ति गीत गाएं।
78 वर्षीय बिस्वजीत ने हाल ही में लताजी से मुलाकात की थी। उन्होंने फिल्म के लिए गाने के लिए सकारात्मक रुख दिखाया था। लताजी की बहन उषाजी ने डायरेक्टकर से निवेदन किया है कि सॉन्ग रिकॉर्डिंग घर पर ही की जाए।
बिस्वजीत ने बताया, 'गाने का टाइटल है 'भारत माता'। यह एक श्लोक है। अच्छा होगा यदि लताजी इसे गाएं। मैंने उनसे बात की है। वो बहुत ही उत्साहित थीं। उनकी बहन उषा ने कहा है कि रिकॉर्डिंग उनके घर पर ही रखी जाए। लता जी ट्रेवल नहीं कर पाएंगी। हालांकि मुझे उनके रिस्पॉन्स का इंतजार है। मैं इस बात के लिए बहुत आशावादी हूं। मुझे भरोसा है कि वो राजी हो जाएंगी।'
Oops! कपिल शर्मा की शादी के बारे में ये क्या बोल गए अक्षय कुमार