कुशाल टंडन को बड़े पर्दे पर देखने के लिए करना होगा अभी और इंतजार
कुशाल टंडन के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। आपको अपने फेवरेट स्टार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए अभी और लंबा इंतजार करना होगा। कुशाल ने अपनी डेब्यू फिल्म छोड़ दी है। उन्होंने एक महीने पहले ही फिल्म साइन करने की खबर दी थी। फिल्म में हॉट
मुंबई। कुशाल टंडन के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। आपको अपने फेवरेट स्टार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए अभी और लंबा इंतजार करना होगा। कुशाल ने अपनी डेब्यू फिल्म छोड़ दी है।
करिश्मा और उपेन ने साथ में साइन की पहली फिल्म
उन्होंने एक महीने पहले ही फिल्म साइन करने की खबर दी थी। फिल्म में हॉट सीन्स के चलते उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला किया है।
कुशाल ने एक महीने पहले 'रोमिला' नाम की फिल्म साइन की थी। ये एक एरोटिक ड्रामा फिल्म थी जिसमें कुशाल को एक नौसिखिया सिंगर का रोल करना था। इस फिल्म में कुशाल के ऑपोजिट दो एक्ट्रेस थी।
हालांकि फिल्म के सेक्सी कंटेंट के चलते उन्होंने फैसला किया कि वो फिल्म छोड़ देंगे। कुशाल ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार की खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'हां, ये खबर सच है। सभी को प्यार। रुकावट के लिए खेद है।'
अपने सौतेले बेटे के साथ कहां घूम रही हैं करीना कपूर?
एक सूत्र ने बताया कि कुशाल बॉलीवुड के किसी जाने माने निर्देशक के साथ फिल्म करना चाहते हैं और उनकी इच्छा है कि वो फैमिली फिल्म हो। सूत्र ने कहा, 'कुछ समय तक इस बारे में सोचने के बाद उन्होंने फिल्म से अलग होने का फैसला किया। अब वो और स्क्रिप्ट सुन रहे हैं और बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए एक सही रोल चुनने के लिए वक्त ले रहे हैं।'
कुशाल टंडन सलमान खान के टीवी रियलिटी शो से चर्चाओं में आए थे। इस शो के दौरान उन्हें अपनी को-कंटेस्टेंट गौहर खान से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी साथ नजर आए। एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए।
ब्रेकअप से पहले दोनों राहत फतह अली खान के गाने 'जरूरी था' में भी साथ दिखे थे।