बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं 'आप' नेता कुमार विश्वास
आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। उनका एक बहुत पुराना सपना पूरा होने जा रहा है।
मुंबई। आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। उनका एक बहुत पुराना सपना पूरा होने जा रहा है। जी हां खबर है कि कुमार विश्वास कविताओं के बाद अब एक फिल्मी गाने के बोल लिखे हैं।
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक कुमार विश्वास फिल्म 'भैरवी' के गीत लिखा है। ये फिल्म महिला सशक्तिकरण और सामजिक मुद्दों पर आधारित है। बताया जाता है कि, जो गाना विश्वास ने लिखा है, उसे आशा भोसले अपनी आवाज देंगी। आठ साल बाद आशा भोसले किसी हिंदी गाने को गाएंगी।
कुमार विश्वास के मुताबिक, उनका सपना था कि वे कभी लता मंगेशकर और या आशा ताई के लिए गाना लिखें और अब सपना पूरा होने जा रहा है। इस फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।