कुमार गौरव की बेटी ने इस अभिनेता से रचाई शादी
इन दिनों बॉलीवुड में शादियों का दौर चल रहा है। पहले सलमान खान की बहन अर्पिता और आयुष शर्मा की शादी सुर्खियों में बनी रही। अब एक और बॉलीवुड परिवार में शादी हो गई है। अभिनेता कुमार गौरव की बेटी और दिवंगत अभिनेता राजेंद्र कुमार की पोती साची ने मुंबई
मुंबई। इन दिनों बॉलीवुड में शादियों का दौर चल रहा है। पहले सलमान खान की बहन अर्पिता और आयुष शर्मा की शादी सुर्खियों में बनी रही। अब एक और बॉलीवुड परिवार में शादी हो गई है।
अभिनेता कुमार गौरव की बेटी और दिवंगत अभिनेता राजेंद्र कुमार की पोती साची ने मुंबई में एक निजी समारोह में मशहूर फिल्म निर्देशक कमाल अमरोही के पोते बिलाल अमरोही से शादी रचा ली है।
ये शादी कुछ दिन पहले हुई। कुमार गौरव का परिवार एक निजी समारोह में शादी करना और इसे मीडिया की नज़रों से दूर रखना चाहता था क्योंकि कुमार गौरव के साले और करीबी दोस्त संजय दत्त जेल में सजा काट रहे हैं। बिलाल ने मार्च में स्वीकार किया था कि वो कुमार गौरव और नम्रता दत्त की बेटी साची से प्यार करते हैं। दोनों ने ऐलान किया था कि वो जल्द ही शादी कर लेंगे।
बिलाल ने हाल ही में अतुल अग्निहोत्री की फिल्म 'ओ तेरी' से बॉलीवुड में कदम रखा है। सांची फैशन डिजाइनिंग कर चुकी हैं।