जब शाहरुख ने राजनेता अमर सिंह को स्टेज पर नचाया!
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की हर अदा निराली होती है। हाल ही में शाहरुख खान ने राजनेता अमर सिंह को अपने कुछ डांस स्टेप सिखाए।
मुंबई। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की हर अदा निराली होती है। हाल ही में शाहरुख खान ने राजनेता अमर सिंह को अपने कुछ डांस स्टेप सिखाए।
इसे भी पढ़ें: शाहरुख को मिला दादा साहेब फाल्के फाउंडेशन अवार्ड
मुंबई में हुए अवॉर्ड इवेंट में कई सेलेब्रिटिज को इंडियन सिनेमा के विकास में दिए गए उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान मस्ती के मूड में नजर आए।
उन्होंने इस मौके का उपयोग बजाए कोई स्पीच देने के राजनेता अमर सिंह और सावन कुमार को अपनी सिग्नेचर डांस मूव्स सीखाने में किया।
इसे भी पढ़ें: देखिए, फैंस ने बना डाला शाहरुख और अबराम का डॉल वर्जन
इस अवसर पर जैकी श्रॉफ भी अपने बेटे टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आए। इनके अलावा इस मौके पर राजकुमार राव, जयाप्रदा, सिंगर उदित नारायण और पंकज उधास को भी सम्मानित किया गया।
इवेंट में शामिल होने वालों में हुमा कुरैशी, सुनील ग्रोवर, मधुश्री, भारती सिंह, श्रेयस तलपड़े, उनकी पत्नी दीप्ती तलपड़े, जैकी भगनानी भी शामिल थे।
इसे भी पढ़ें: दीपिका के सपोर्ट में टीवी एक्टर ने कहा - जरूरी है सेक्स