Move to Jagran APP

कट्रीना ने लंदन में रणबीर संग मनाया जन्‍मदिन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कट्रीना कैफ गुरुवार को 32 साल की हो गई। इस बार उन्होंने अपना जन्‍मदिन रणबीर कपूर के साथ लंदन में मनाया। कट्रीना ने लंदन जाने के लिए ऑफ लिया था।

By Tilak RajEdited By: Published: Sat, 18 Jul 2015 07:54 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2015 08:35 AM (IST)
कट्रीना ने लंदन में रणबीर संग मनाया जन्‍मदिन

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कट्रीना कैफ गुरुवार को 32 साल की हो गई। इस बार उन्होंने अपना जन्मदिन रणबीर कपूर के साथ लंदन में मनाया। कट्रीना ने लंदन जाने के लिए ऑफ लिया था।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि करीबी दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद कट्रीना कैफ ने लंदन के लिए ब्रेक लिया। इसका कारण था कि वो अपना जन्मदिन अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ मनाना चाह रही थीं।

बॉलीवुड सितारों ने ट्विटर पर बोला, ईद मुबारक हो

सूत्रों ने बताया कि एक्ट्रेस ने अपने ब्रांड्स के कमिटमेंट्स पूरे किए। कुछ समय इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ बिताया। इसके बाद लंदन के लिए रवाना हो गईं।

सूत्र ने बताया, 'कट्रीना और रणबीर ने गुरुवार रात डेढ़ बजे ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट ली। वे एक सप्ताह के लिए वहां गए हैं। हालांकि यह अचानक लिया गया फैसला था। कट्रीना ने सोचा था कि इस बार बहुत सारे कमिटमेंट्स हैं। ऐसे में जन्मदिन पर भी काम करना पड़ेगा। मगर इससे पहले कि कट्रीना लंदन के लिए रवाना होतीं उन्होंने अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ डिनर लिया। वैसे भी वह बड़ी पार्टी करके बर्थडे मनाने के लिए नहीं जानी जाती हैं।'

हर बार सलमान को बॉक्स ऑफिस पर फैंस से मिल जाती है बड़ी ईदी

कट्रीना की बहन पहले से ही लंदन में हैं, जबकि उनकी मां दक्षिण भारत में होंगी। सूत्र ने बताया, 'कट्रीना वहां अपनी बहन से मिलेंगी। हालांकि इस यात्रा का मकसद कट्रीना और रणबीर का एकसाथ समय बिताना है।'

जब साइकिल पर निकले बॉलीवुड सितारे, देखें तस्वीरें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.