करिश्मा कपूर के दिल पर हुई ये किसकी दस्तक?
लगता है अभिनेत्री करिश्मा कपूर के जीवन में प्यार ने फिर से दस्तक दी है। एक ओर उन्होंने तलाक की अर्जी डाल दी है और
मुंबई। लगता है अभिनेत्री करिश्मा कपूर के जीवन में प्यार ने फिर से दस्तक दी है। एक ओर उन्होंने तलाक की अर्जी डाल दी है और दूसरी ओर वे अपने जिंदगी की नई शुरुआत करने के बारे में भी सोचने लगी है।
दरअसल, इन दिनों करिश्मा कपूर उद्योगपति संदीप तोशनीवाल को डेट कर रहीं हैं। दोनों को कई जगहों पर साथ देखा गया है। हाल ही में संदीप ने करिश्मा का बर्थडे भी सेलेब्रेट किया। संदीप एक फार्मास्यूटिकल कंपनी के मालिक हैं। संदीप ने भी तलाक की अर्जी डाल दी है। बताया जाता है कि संदीप दो बेटियों के पिता हैं और तलाक का इंतजार कर रहे हैं।
चर्चा है कि करिश्मा और संदीप काफी करीब आ गए हैं और इस रिश्ते को लेकर काफी गंभीर भी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों खूब सारा समय साथ भी बिताते हैं। दोनों कई बातों में एक जैसे हैं। संदीप इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं।