करिश्मा से तलाक ले रहे संजय कपूर को सता रहा ये डर, पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक का केस मुंबई के बांद्रा की फैमिली कोर्ट में चल रहा है। संजय कपूर अब चाहते हैं कि ये मामला दिल्ली ट्रांसफर कर दिया जाए। करिश्मा और संजय ने कोर्ट में तलाक की अर्जी साल 2014 में दाखिल की थी।
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक का केस मुंबई के बांद्रा की फैमिली कोर्ट में चल रहा है। पिछले दिनों ही संजय कपूर ने मामले में एक नई अर्जी दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि करिश्मा ने उनसे सिर्फ पैसों के लिए शादी की थी। संजय कपूर अब चाहते हैं कि ये मामला दिल्ली ट्रांसफर कर दिया जाए।
'बाहूबली 2' में प्रभास का ऐसा रूप देख चौंक जाएंगे दर्शक
करिश्मा कपूर से अलग हुए उनके पति संजय कपूर को इन दिनों माफिया का डर सता रहा है। इसके लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है। संजय ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है कि उनका केस दिल्ली ट्रांसफर कर दिया जाए। मुंबई में उन्हें माफिया का खतरा है। अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
बता दें कि संजय कपूर की गिनती दिल्ली के बड़े उद्योगपतियों में होती है। संजय कपूर के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उद्योगपति को माफिया की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। इसकी शिकायत उन्होंने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में कराई है। कोर्ट ने स्पेशल सेल के डिप्टी कमिशनर से संजय की एफआईआर की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। इसी के आधार पर कोर्ट किसी नतीजे पर पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि इसमें लगभग दो सप्ताह का वक्त लगेगा।
OMG! शाहिद कपूर ने शेयर कर दी पत्नी मीरा की बाथरूम की फोटो
संजय कपूर का मानना है कि उनके मामले की सुनवाई दिल्ली की कोर्ट में हो। करिश्मा और संजय ने कोर्ट में तलाक की अर्जी साल 2014 में दाखिल की थी। लेकिन पैसों और बच्चों की कस्टडी को लेकर अभी तक दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई है।