Move to Jagran APP

बॉलीवुड को मिल गए नये 'राम-लखन', Photos देखेंगे तो समझ जाएंगे कहानी

बॉलीवुड के नए राम लखन बहुत क्यूट हैं और आए दिन यह दोनों मिलते रहते हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Tue, 21 Nov 2017 09:07 PM (IST)Updated: Sat, 25 Nov 2017 04:37 AM (IST)
बॉलीवुड को मिल गए नये 'राम-लखन', Photos देखेंगे तो समझ जाएंगे कहानी
बॉलीवुड को मिल गए नये 'राम-लखन', Photos देखेंगे तो समझ जाएंगे कहानी

मुंबई। साल 1989 में आई सुभाष घई निर्देशित फिल्म राम-लखन में हमने अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की केमेस्ट्री और जबरदस्त बॉन्डिंग को देखा था। अब बॉलीवुड में नए राम-लखन दिखाई देने लगे हैं जो कोई और नहीं बल्कि करीना के तैमूर और तुषार के लक्ष्य हैं। 

prime article banner

दरअसल, बॉलीवुड में इन दिनों स्टारकिड्स का जलवा है। जब भी स्टारकिड्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती हैं या फिर वो अपने पैरेंट्स के साथ दिखाई देते हैं तो ये तस्वीरें वायरल होने लगती हैं। मंगलवार को करीना अपने बेटे तैमूर के साथ नज़र आईं तो तुषार कपूर अपने बेटे लक्ष्य के साथ दिखाई दिए। यह सब साथ में ही थे। मतलब इस मुलाकात में तैमूर और लक्ष्य की मुलाकात भी हुई। तो यह कहा जा सकता है कि, ये बॉलीवुड के नए राम-लखन बन गए हैं चूंकि आए दिन इन दोनों की मुलाकात होती रहती है। कुछ दिन पहले भी यह साथ नज़रआए थे। आपको दिखाते हैं इन क्यूट किड्स की तस्वीरें-

 

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि करीना की गोदी में क्यूट तैमूर हैं। 

यह भी पढ़ें: Swag से कर दिया है सलमान कटरीना ने सबका स्वागत, आप खुद देख लीजिए

करीना कपूर खान ने रेड कलर का टॉप और जींस कैरी किया हुआ था। वहीं तैमूर व्हाइट कलर की ड्रेस में दिखाई दिए। 

तस्वीरों में देख सकते हैं कि, तैमूर पहले से और ज्यादा क्यूट हो गए हैं।

इस तस्वीर में आप तुषार कपूर के साथ उनके बेटे लक्ष्य कपूर को देख सकते हैं।

जैसे ही कैमरामैन तस्वीरें लेने लगे तो तुषार ने लक्ष्य को भी वेव करने के लिए कहा। 

लक्ष्य की क्यूटनेस का भी जवाब नहीं है। स्टारकिड्स की लिस्ट में लक्ष्य भी टॉप पर आते हैं। आपको बता दें कि,  करीना और तुषार बांद्रा में स्पॉट किए गए। दोनों ही अच्छे दोस्त हैं और उन्होंने साथ में फिल्म भी की है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.