ये किसको दिल दे बैठे टीवी स्टार करण टैकर!
गुपचुप तरीके से प्यार करना है तो आपको हमारे फिल्मी सितारों से सीखना चाहिए। असल जिंदगी में वह कब किसी से दिल लगा बैठते हैं
मुंबई। गुपचुप तरीके से प्यार करना है तो आपको हमारे फिल्मी सितारों से सीखना चाहिए। असल जिंदगी में वह कब किसी से दिल लगा बैठते हैं किसी को कानो कान खबर भी नहीं लगती। इस मामले में टीवी स्टार भी खुद को पीछे नहीं मानते।
अब करण टैकर को ही ले लीजिए। ये कल तक अपने आप को अकेला मानते थे आज कल किसी लड़की के प्यार में पागल हैं। यह लड़की और कोई नहीं ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में उनकी ही कोस्टार क्रिस्टल डिसूजा हैं। यह प्यार तब से गुल खिला, जब से इस सीरियल की शुरूआत हुई।
हाल ही में इन दोंनों के प्यार का पता तब लगा जब दोनों को गोवा से लौटते हुए एयरपोर्ट पर देखा गया। अब करण को कोई पूछे कि दोस्तों के साथ छुट्टी मनाने में कोई बुराई नहीं है लेकिन दुनिया से छुपाने की क्या जरूरत है। जिन्हें फेसबुक और ट्विटर की बीमारी हो वह क्यों नहीं अपने छुट्टियों के पल को अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया।
इसमें कोई संदेह नहीं है कि झलक दिखला जा 7 के फाइनलिस्ट करण टैकर टीवी की दुनिया के एक चहेते स्टार हैं। ऐसे में क्रिस्टल डिसूजा का उन पर दिल आना कोई बड़ी बात नहीं है। क्रिस्टल ने हमेशा ही करण का साथ दिया। वह हाल ही में झलक दिखला जा में तीन का तड़का राउंड में भी दिखीं, उन्होंने अपने प्यार को जिताने के लिए लोगों से वोट देने के लिए अपील भी किया।
पढ़ें: शाहरुख ने उड़ाया आमिर खान का मजाक, वो भी खुलेआम
पढ़ें: देश के पहले वेजिटेरियन बॉडी बिल्डर को सलमान खान ने दिया ये ऑफर