करण जौहर ने उठाया अपनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के प्लॉट से पर्दा
करण जौहर लंबे समय बाद किसी फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसका नाम है 'ऐ दिल है मुश्किल'। इसलिए फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। करण ने लोगों की उत्सुकता को शांत करने के लिए फिल्म के प्लॉट से पर्दा उठा दिया है।
मुंबई। करण जौहर लंबे समय बाद किसी फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसका नाम है 'ऐ दिल है मुश्किल'। इसलिए फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। करण ने लोगों की उत्सुकता को शांत करने के लिए फिल्म के प्लॉट से पर्दा उठा दिया है।
'काबिल' में रितिक संग काम करने के लिए यामी गौतम हैं उत्साहित
करण ने खुलासा किया कि 'ऐ दिल है मुश्किल' की कहानी एक हिंदु लड़के और मुस्लिम लड़की के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। फिल्म में लीड रोल्स रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा निभा रहे हैं। रणबीर इसमें अयान और अनुष्का अलिजा के किरदार में नजर आएंगे।
मल्लिका ने अमेरिकी राष्ट्रपति से फिर की मुलाकात
जब किसी फिल्म में लड़का हिंदू और लड़की मुस्लिम हो, तो यही लगता है कि फिल्म की कहानी में दोनों धर्म आमने-सामने नजर आएंगे। लड़ाई झगड़ा होगा और अंत में प्यार की जीत होती। लेकिन 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिलेगा। करण ने जोर देकर कहा कि उनकी फिल्म दो अलग-अलग धर्म के प्रेमियों के संघर्ष की कहानी नहीं है।