सोशल मीडिया पर छाए फिल्ममेकर करण जौहर!
करण जौहर बतौर फिल्ममेकर बॉलीवुड में अपनी साख बना चुके हैं। लेकिन अब करण ने सोशल मीडिया पर भी अपनी धाक जमा ली है। उन्होंने ट्विटर पर नई उपलब्धि हासिल की है। करण के इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर छह मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं।
मुंबई। करण जौहर बतौर फिल्ममेकर बॉलीवुड में अपनी साख बना चुके हैं। लेकिन अब करण ने सोशल मीडिया पर भी अपनी धाक जमा ली है। उन्होंने ट्विटर पर नई उपलब्धि हासिल की है। करण के इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर छह मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं।
रणबीर के साथ फिल्म करने के लिए कंगना ने रखी ये शर्त!
निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने जुलाई 2009 में ट्विटर ज्वॉइन किया था। करण ने इस मील के पत्थर को हासिल करने में मदद के लिए अपने फैन्स का शुक्रिया अदा किया है। करण ने ट्वीट किया 'आज टि्वटर पर 6 मिलियन हो गए। आपके प्यार... नफरत ... मतभेद और जानकारी के लिए शुक्रिया।'
पूजा मिश्रा का उत्पीड़न, सोनाक्षी पर लगाए गंभीर आरोप
करण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक्टिंग की है और खलनायक का किरदार निभाया है। इसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर भी नजर आएंगे।
क्या अक्षय की बेटी दे पाएगी योग गुरु बाबा रामदेव को टक्कर!
जौहर ने इससे पहले कुछ बेहद छोटे किरदार 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'सलाम-ए-इश्क' और 'लक बाय चांस' में किए हैं। फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' 15 मई को रिलीज होगी।