हत्या मामले में जेल जा चुकी एक्ट्रेस अब हज यात्रियों से ठगी के आरोप में गिरफ्तार
मुंबई के चर्चित नीरज ग्रोवर हत्या मामले में तीन साल जेल काट चुकी कन्नड़ अभिनेत्री मारिया सुसाइराज को सिटी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। मारिया पर वडोदरा में हज यात्रियों से 2.68 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। मारिया ने गुजरात हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर
अहमदाबाद। मुंबई के चर्चित नीरज ग्रोवर हत्या मामले में तीन साल जेल काट चुकी कन्नड़ अभिनेत्री मारिया सुसाइराज को सिटी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। मारिया पर वडोदरा में हज यात्रियों से 2.68 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। मारिया ने गुजरात हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।
बुधवार को उसकी याचिका अदालत ने खारिज कर दी। 35 वर्षीया अभिनेत्री को कर्नाटक के मैसूर स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। अहमदाबाद अपराध शाखा की विज्ञप्ति में बताया गया है कि गिरफ्तारी के बाद उसे वडोदरा पुलिस के हवाले करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मारिया का कारोबारी साझीदार परोमित चक्रवर्ती फरार चल रहा है।
फिनाले से पहले ही 'झलक' के विनर का हो गया खुलासा, देखिए ये तस्वीर
मुंबई के रहने वाले परोमित ने कुछ महीने पूर्व वडोदरा में परपन ग्रुप के नाम से एयर टिकट बुकिंग एजेंसी शुरू की थी। दोनों ने हज यात्रा के नाम पर स्थानीय लोगों के टिकट बुक किए थे। टिकट निरस्त कराए जाने पर दोनों ने वापसी के 2.68 करोड़ रुपये दबा लिए। दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, टिकट निरस्त कराने के नाम पर उन लोगों ने यात्रियों को भ्रम में रखा। शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने अभिनेत्री और चक्रवर्ती की तलाश शुरू कर दी। मुंबई पुलिस ने मारिया को टीवी प्रोड्यूसर ग्रोवर की हत्या में संलिप्तता के आरोप में वर्ष 2008 में गिरफ्तार किया था। सबूत मिटाने का दोषी पाते हुए अदालत ने मारिया को तीन वर्ष कैद की सजा सुनाई थी। ग्रोवर की हत्या मारिया के फ्लैट में हुई थी। तीन वर्ष की कैद काटने के बाद मारिया 2011 में जेल से बाहर आई।