कमल हसन के बड़े भाई चंद्रहसन का निधन
चंद्रहसन की पत्नी गीतामणि का भी इसी साल जनवरी में निधन हो गया था। कमल हसन के एक और भाई चारुहसन भी हैं लेकिन चंद्रहसन के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग थी।
मुंबई। कमल हसन के बड़े भाई चंद्रहसन का शनिवार को लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो 82 साल के थे। चंद्रहसन , कमल की होम प्रोडक्शन कंपनी के एक्सिक्यूटिव प्रोड्यूसर थे।
लंदन में अपनी बेटी अनु हसन घर पर उनका निधन हुआ। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार चंद्रहसन राजकमल फिल्मस इंटरनेशन का काम देखते थे। ये कमल हसन की होम प्रोडक्शन कंपनी है। उन्होंने हे राम , नल दमयंती , वीरुमांडी और विश्वरूपम के प्रोडक्शन का काम देखा था। पेशे से वकील चंद्रहसन को कमल हसन की ताकत माना जाता रहा और जब विश्वरूपम पर बैन लगा था तब वो कमल हसन के साथ चट्टान की तरह खड़े थे। उनकी बेटी जानी मानी टीवी होस्ट हैं और वो भी करण जौहर की तरह टीवी पर कॉफी विथ अनु नाम का शो होस्ट करती हैं।
पद्मावती का विरोध जारी , अब भंसाली का पुतला फूंका गया
चंद्रहसन की पत्नी गीतामणि का भी इसी साल जनवरी में निधन हो गया था। कमल हसन के एक और भाई चारुहसन भी हैं लेकिन चंद्रहसन के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग थी।